पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, पति ने किया प्रेमी का सिर धड़ से अलग

Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 9 अप्रैल को हुई एक खौफनाक हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धरौली निवासी युवक विकास यादव की हत्या का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो सुनील प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी को विकास के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर उसने पत्नी के प्रेमी विकास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मौत के बाद खुद ही शव को ठेलिया से लादकर गांव के बाहर ले गया और जमीन में गाड़ दिया था।

जांच में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा

जांच में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा

एसपी अजय साहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी के रामसनेहरी थाना इलाके के धरोली गांव निवासी राम सूरत ने अपने बेटे विकास यादव (20) के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा लिखकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कि तो होश उड़ गए। पुलिस को पता चला कि विकास कहीं गुम नहीं हुआ है बल्कि उसकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने हत्या का सुराग पकड़ते-पकड़ते असली हत्यारोपी तक पहुंच गयी। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी सुनील प्रताप सिंह ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि उसकी पत्नी निशा के साथ काफी दिनों से विकास के अवैध सम्बन्ध थे। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी को मना भी कर चुका था। मगर दोनों चोरी-छिपे मिलते थे।

कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

हत्यारोपी सुनील प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि एक दिन रात ग्यारह बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो पत्नी को घर पर न पाकर अपनी मां से उसके बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि वह शौंच के लिए बाहर गयी है, जब काफी देर तक निशा घर नहीं आई तो उसे शक हुआ। शक में वह कुल्हाड़ी लेकर अपनी पत्नी निशा को ढूंढने निकल पड़ा। घर से कुछ ही दूरी पर विकास और उसकी पत्नी खेत में दिखाई दे गए। विकास को पत्नी के साथ देखकर उसने अपनी कुल्हाड़ी से विकास के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया

विकास की मौत के बाद वह घर वापस आया और एक ठेलिया, एक फावड़ा और एक प्लास्टिक का तिरपाल लेकर विकास के शव को दूर ले जाकर ज़मीन के अन्दर गाड़ दिया। एसपी अजय साहनी ने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सुनील और उसकी पत्नी निशा को हत्या के साक्ष्य मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुनील प्रताप सिंह उर्फ सोनू व उसकी पत्नी निशा को कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजने का आदेश पारित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+