'जेल से निकलते ही उसे मार दूंगा गोली', पुलिस के सामने अपराधी ने दी धमकी

Barabanki news, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कहा जाता है कि अपराधी अपनी जान बचाने के लिए जेल से अपनी जमानत निरस्त करा रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे अपराधी भी हैं, जिन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। बाराबंकी में पकड़े गए अपराधी के तेवर यही बता रहे हैं, जो पुलिस की मौजूदगी में सरेआम उस व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दे रहा है, जिसने उसकी मुखबरी की। सिर्फ इतना ही नहीं यह अपराधी आगे सुधारने की बात भी नहीं कर रहा है, बल्कि यह कहता है कि उसके कदम बहुत आगे बढ़ चुके हैं।

नाम-जाति बदलकर फरार चल रहा था सोनू

नाम-जाति बदलकर फरार चल रहा था सोनू

बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी का नाम सोनू सिंह है। सोनू ने बताया कि वह अपनी जाति बदलकर फरार चल रहा था, लेकिन उसके मकान मालिक बबलू पंडित ने मुखबिरी कर पुलिस को सूचित कर दिया। सोनू ने मकान मालिक को सरेआम गोली मारने की धमकी दी है।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

दरअसल, यह अपराधी बेहद शातिर किस्म का है और कई गम्भीर धाराओं में इसके विरुद्ध जनपद के थानों और जनपद से बाहर भी मुकदमे दर्ज हैं। यह अपना नाम और जाति बदल कर हैदरगढ़ थाने में बबलू पंडित के घर पर किराए पर रह रहा था।

मकान मालिक को दी जान से मारने की धमकी

मकान मालिक को दी जान से मारने की धमकी

उसको यह शक है कि उसके मकान मालिक द्वारा ही उसकी मुखबिरी की गई है और पुलिस को सूचना दी गयी है। जब सोनू पुलिस की गिरफ्त में आया तो पुलिस की मौजूदगी में ही उसने कैमरे के सामने अपनी मुखबिरी करने वाले बबलू पंडित को जेल से निकलते ही गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली।

सुधरने के सवाल पर ये बोला सोनू

सुधरने के सवाल पर ये बोला सोनू

वहीं, जब भविष्य में सुधरने की बात की गई तो सोनू बोला कि उसके कदम काफी आगे निकल आये हैं और वह अब पीछे नहीं हट सकता। अब तो सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि वह जेल से निकल कर अपनी मुखबिरी करने वाले को मौत की नींद सुला दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+