प्रतिज्ञा यात्रा को आज बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी प्रियंका गांधी, सॉफ्ट हिन्दुत्व के एजेंडे को देगी धार
प्रतिज्ञा यात्रा को आज बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी प्रियंका गांधी, सॉफ्ट हिन्दुत्व के एजेंडे को देगी धार
बाराबंकी, 23 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चार से पांच महीने का समय शेष बचा है। ऐसे में प्रदेश के अंदर सियासी बिसात बिछ चुकी है और सभी प्रमुख दलों ने इस पर खेलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में यात्राओं के बहाने चुनावी माहौल तैयार किया जा रहा है और एजेण्डे सेट किए जा रहे हैं। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी भी आज 23 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाले जा रही है। इस यात्रा के दौरान पार्टी अपने सॉफ्ट हिन्दुत्व के एजेण्डे को धार देगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यात्राओं के दौरान नेताओं को मंदिरों के दर्शन करने के निर्देश भी हैं।

प्रतिज्ञा यात्रा के लिए प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटा गया
23 अक्टूबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है। इन यात्राओं का एक साथ शुभारंभ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरी झंडी दिखाकर करेंगी।
यात्रा के जरिए सॉफ्ट हिन्दुत्व के एजेंडे को देगी धार
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, प्रियंका गांधी आज से शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व के एजेंडे को देगी धार देगी। इसका संदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों के दर्शन, संगम में डुबकी, काशी विश्वनाथ, मां वैष्णोदेवी के दर्शन के साथ स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि उनके हिन्दू होने की प्रतिबद्धता को लोग कम न आंके। लेकिन अब इसे पार्टी में निचले स्तर तक ले जाया जा रहा है। शनिवार से शुरू हो रही यात्राओं के दौरान प्रेस कांफ्रेस, नुक्कड़ नाटक, समाज के लोगों से मुलाकात, जनसभा, रोड शो, इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक करने की कार्ययोजना है।
सात संकल्पों के बारे में बताएंगी प्रियंका गांधी: पीएल पुनिया
पूर्व सांसद और पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी तीनों यात्राओं का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर बाराबंकी जिले से करेंगीं। इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के सात संकल्पों के बारे में विस्तार से बताएंगीं। बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अमेठी जिले शामिल होंगे। दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिले शामिल होंगें। वहीं, तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications