बाराबंकी: यूपी पुलिस के सिपाही ने इंसास राइफल से खुद को मारी गोली, घटना से मचा हड़कंप
बाराबंकी। खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है। यहां पुलिस लाइन के बैरक नंबर छह में रविवार सुबह एक सिपाही ने खुद को अपनी सरकारी इंसास राइफल से गोली मार ली। सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर एसपी समेत कई अधिकारी पहुंच गए। फिलहाल सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये मामला बाराबंकी जिले के पुलिस लाइन का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मृतक सिपाही सोनू कुमार हरोदई जिले के अतरौली धीरूपुर के रहने वाला था औऱ 2016 बैच का सिपाही था। बीते 10 मार्च को सोनू कुमार गोंडा से स्थानांतरित होकर बाराबंकी पुलिस लाइन आया था। सिपाही सोनू को बीते 23 मार्च को जिला कारागार में निरुद्ध कैदी को लेकर झारखंड प्रदेश के हजारीबाग की जेल में स्थानांतरित करने के लिए भेजा गया था। 27 मार्च को वह वापस बाराबंकी लौटा था।
रविवार को करीब 10:30 बजे पुलिस लाइन की बैरक से गोली की आवाज सुनकर पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी उस ओर दौड़े। बैरक में सभी पहुंचे तो देखा कि सिपाही सोनू कुमार लहुलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है। पास में ही उसकी इंसास राइफल भी पड़ी हुई थी। साथी पुलिसकर्मी जब तक उसे अस्पताल भेजते सिपाही सोनू कुमार की मौत हो चुकी थी। सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पाकर मौके पर एसपी यमुना प्रसाद समेत अभी अधिकारी पहुंचे।
सिपाही के परिजनों को फोन से अधिकारियों ने सूचना दे दी है। घटना के पीछे के कारण की जानकारी किसी को नहीं है। पूरा विभाग इस घटना को लेकर हतप्रभ दिखा। तो वहीं, साथी सिपाहियों ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि सोनू कुमार को गोली दाढ़ी के नीचे बायीं तरफ लगी थी जो दाहिनी आंख के पास से पार होते हुए निकली थी। गोली चलने के समय उसकी बैरक के अन्य साथ मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications