बाराबंकी: बीच सड़क पर युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, दरोगा को दिया धक्का, गिरा दी टोपी
बाराबंकी: बीच सड़क पर युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, दरोगा को दिया धक्का, गिरा दी टोपी
बाराबंकी, 29 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है। यहां एक युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, युवती ने बीच सड़क पर पुलिस के साथ बदसलूकी की और दरोगा का धक्का भी दिया। इतना ही नहीं, युवती ने दरोगा की टोपी तक गिरा दी। बताया जा रहा है कि युवती ने करीब आधे घंटे तक पुलिस के साथ बदसलूकी की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के पटेल तिराहे का है। खबर के मुताबिक, पुलिस पटेल तिराहे और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर खड़ी गाड़ियों को सड़क से हटवा रही थी, जिससे सड़क पर जाम न लगे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रदेश के वन मंत्री आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था क दुरुस्त रखने का काम शुरू कर दिया। बता दें कि इस दौरान सड़क पर एक एसयूवी कार खड़ी थी, जिसे पुलिस ने साइड लगाने के लिए कहा।
एसयूवी कार में बैठे शख्स ने पुलिसकर्मियों से कुछ बोल दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों और शख्स के बीच बहस शुरू हो गई। इतने में एक युवती आई जो कार में बैठे शख्स के साथ थी और अपने साथी को कार से नीचे उतार खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गई और पुलिसकर्मी से बहस करने लगी। ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी उसके साथ शराफत के साथ बर्ताव करते रहे। लेकिन युवती लगातार बदसलूकी करती रही और दारोगा को धक्का दे दिया जिससे उसकी टोपी नीचे गिर गई।
युवती की हरकत देख अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए और इस घटना का वीडियो बनाने लगे। हालांकि, मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। युवती को कार से उतरने के लिए कहा गया पर वो नहीं मानी। जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान काटा और थाने ले गई। जहां पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की और बदसलूकी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने आवास विकास चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाल अमर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवती से सड़क से गाड़ी हटाने के लिए कहा गया था। तो वह आवास विकास चौकी इंचार्ज से धक्का मुक्की करने लगी। युवती ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications