बाराबंकी: दो बार सांसद, तीन बार व‍िधायक रहे कमला प्रसाद रावत का न‍िधन, लंबे समय से थे बीमार

बाराबंकी, अप्रैल 30: उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी से दो बार सासंद, तीन बार विधायक और यूपी सरकार में मंत्री रहे कमला प्रसाद रावत का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अन्य पार्टी के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

barabanki former mp kamla prasad rawat passed away

पहली बार कांग्रेस से बने थे सांसद

कमला प्रसाद रावत जन्म 6 जुलाई 1954 को हुआ था। वे बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रहते थे। रावत की पत्नी धर्मी रावत भी विधायक रह चुकी हैं। इनके बेटे वेद रावत और बहू ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा है। कमला प्रसाद रावत वो पहली बार कांग्रेस पार्टी से 1984 में सांसद बने थे। इसके बाद 2004 में दोबारा बसपा के टिकट पर सांसद बने। कमला प्रसाद रावत तीन बार विधायक भी रहे। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का का दामन थाम लिया था। कमला प्रसाद रावत बसपा सरकार में होम्योपैथिक विभाग के राज्य मंत्री थे।

जिले में शोक की लहर

पूर्व सांसद के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अन्य पार्टी के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+