बाराबंकी में लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर भिड़ीं कार, महिला दारोगा अनीता तिवारी की दर्दनाक मौत
Uttar pradesh News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार महिला दारोगा अनीता तिवारी गंभीर घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका दम टूट गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। अनीता तिवारी को पुलिस लाइन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस में मेहनती और खुशमिजाज अंदाज के लिए चर्चित महिला दरोगा की दर्दनाक मौत से पूरे स्टाफ की आंखें नम हो गईं।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात महिला दारोगा अनीता तिवारी पत्नी आज सुबह कार से लखनऊ जा रही थीं। सफेदाबाद ब्रिज से उतरते ही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी।
आनन-फानन में महिला दारोगा को घायल अवस्था में हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डीसीएम और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया है, मामले की विवेचना के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications