6 माह तक जिसकी हत्या में काटी जेल, वह प्रेमी संग मिली जिंदा तो पुलिस के उड़े होश
Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक फिल्मी किस्सा देखने को मिला है। जिसने पुलिस महकमे के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, एक युवक जिस लड़की की हत्या के आरोप में पिछले 6 महीने से जेल में बंद था। उसी युवक ने वारदात के 343 दिन बाद उसी युवती को जिंदा खोज निकाला। वह युवती अपने प्रेमी के साथ शादी कर रह रही थी और उसका तीन माह का पुत्र भी है। युवक की सूचना पर एसपी ने युवती को हिरासत में ले लिया है।

एक साल पहले हुई थी नेहा की हत्या
मामला बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना इलाके के गांव तारापुर का है। यहां लगभग एक साल पूर्व एक लड़की नेहा यादव की चप्पल और साइकिल बरामद हुई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी लड़की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक लड़की का शव भी थाना बदोसराय इलाके में बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने की थी और अपनी लड़की की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अनिल यादव को नामजद किया था। अनिल यादव नेहा यादव की हत्या के मामले में जेल की हवा भी खाई क्योंकि नेहा यादव के परिजन समेत ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

ऐसे पकड़ा अनिल ने
जेल से जमानत पर निकले अनिल यादव ने बताया कि वह अपने भाई को परीक्षा दिलाने जा रहा था। तभी उसकी नजर उसी लड़की पर पड़ी जिसकी हत्या के आरोप वह जेल में बन्द था और जमानत पर रिहा हुआ था। लड़की को देखकर अनिल ने अपने वकील से राय लेकर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी जानकारी दी। अनिल की जानकारी के बाद पुलिस भी हरकत में आई और जहांगीराबाद थाना इलाके से बरामद कर पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गयी। जहां उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

नेहा ने बताया
दूसरी ओर लड़की नेहा यादव का कहना है कि वह अपनी हत्या के मामले से अनजान है और वह घर से अपने प्रेमी के साथ शादी के लिए भागी थी। नेहा ने यह भी बताया कि अखबार की खबरों के जरिये जब उसे जानकारी हुई तो मैंने अपने चाचा से फोन पर बात की। लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। नेहा ने यह भी बताया कि उसके घर वालों से अनिल यादव के घरवालों से जमीनी और चुनावी विवाद था।

पूछताछ के बाद की जाएंगी कार्रवाई
वहीं, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार का कहना है कि मेरी जानकारी में मामला आने के बाद कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications