बाराबंकी में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 14 घायल
लखनऊ से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर बाराबंकी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग ढह गई है। बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि इसमे कई लोग फंसे हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार 4 मंजिला बिल्डिंग के जमींदोज होने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि इस हादसे में 14 लोग घायल हैं, जिसमे से 10 लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में 16 लोग मलबे में दब गए थे, जिसमे से 12 लोगों को निकाल लिया गया है जबकि 4 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Recommended Video
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि हमे 3 बजे इस बात की जानकारी मिली थी कि हाशिम नाम के व्यक्ति का मकान गिर गया है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। यहां 16 लोग मलबे में दबे हुए थे, जिसमे से 12 लोगों को बहार निकाल लिया या। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जबकि एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।
इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके नाम रोशनी बानो और हकीमुद्दीन हैं। जबकि घायलों के नाम शकीला, सुल्तान, जैनब, कुलसुम, समीर, जफरुल, सलमान हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के ठाणे में भी बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 8 साल की बच्ची की भी मौत हो गई थि। हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications