Barabanki में ढह गया था 3 मंजिला मकान, मलबे से निकला एक और शव, मृतकों की संख्या हुई 3, एक अभी भी फंसा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया, जिसमे सामने आया कि 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के 8 घंटे बाद एक और शव मलबे से निकाला गया है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा है।

मृतकों की संख्या हुई 3
बता दें कि बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोहल्ला काजीपुर वार्ड 2 में हाशिम नाम के व्यक्ति का 20 साल पुराना माकन एकाएक ढह गया। हादसे के वक्त घर में और घर के बाहर सो रहे 16 लोग मलबे में दब गए थे। जिसके बाद अबतक 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इसमें 3 की मौत हो गई है। तीसरा शव दोपहर करीब 2 बजे मलबे से निकाला गया है।

3 storey house collapsed in Barabanki one more body recovered 3 died one still trapped

उधर, मलबे के नीचे फंसे एक और व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के सदस्य अभी भी मशक्कत कर रहे है। चिंता कि बात ये है कि इस व्यक्ति की कोई आवाज या हलचल सुनाई नहीं दे रही है, जिसके चलते किसी अनहोनी का भी डर है।

Recommended Video

      Barabanki में ढह गया था 3 मंजिला मकान, मलबे से निकला एक और शव, मृतकों की संख्या हुई 3,एक अभी भी फंसा

      वहीं इस हादसे में आठ लोगों को गंभीर और दो को मामूली चोटें आई है। पड़ोस के घर में फंसे छह लोगो को कई घंटे बाद घर से निकाला गया। घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने घायलों का हालचाल लिया है।

      3 storey house collapsed in Barabanki one more body recovered 3 died one still trapped

      माकन मालिक लखनऊ में था एडमिट
      आपको बता दें कि हाशिम के परिवार में 20 लोग थे। हाशिम लखनऊ में एडमिट है। उनके बीमार होने पर परिवार के 4 लोग लखनऊ चले गए थे। हाशिम कारोबारी हैं। उनकी घर के नीचे वाली फ्लोर पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। इसी घर में उनके दो भाईयों का परिवार भी रहता था। हाशिम का मकान संकरे इलाके में बना था। मौके पर 250 लोगों की एसडीएआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

      3 storey house collapsed in Barabanki one more body recovered 3 died one still trapped

      सिलेंडर फटा या नीव थी कमजोर
      दरअसल, हाशिम की रिश्तेदार राबिया सिद्दकी पड़ोस में रहती हैं। उन्होंने बताया कि "घर तीन मंजिल था। किराएदार कोई नहीं रहता था। सब फैमिली के लोग रहते थे। घर में इलेक्ट्रानिक की दुकान थी। उसी का काम होता था। बैट्री का काम नहीं होता था। घर में दो सिलेंडर थे। बहू ऊपर खाना बनाती थी। मेरी ननद नीचे खाना बनाती थी। इस कारण लगता है कि सिलेंडर फटने की वजह से घटना हुई हो।''

      3 storey house collapsed in Barabanki one more body recovered 3 died one still trapped

      वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि हाशिम का घर 20 साल पुराना था। बाद में उसी पुराने मकान पर ही तीन मंजिला बिल्डिंग बनवा ली। ऐसे में माना जा रहा है कि नींव कमजोर होने के कारण पूरा मकान गिर गया। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर प्रशासन ने बिना अनुमति के बिल्डिंग क्यों बनने दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+