बाराबंकी: होली पर ननिहाल आए मासूम की हत्‍या कर फंदे पर लटकाया शव, कटी थी जीभ

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में होली मनाने ननिहाल आए 10 साल के मासूम की नृशंस हत्या कर दी गई। मासूम का शव फांसी के फंदे पर लटका म‍िला। बच्‍चे की जीभ कटी हुई थी। यही नहीं शव के पास शराब की बोतल, चाकू, नींबू और पूजन सामग्री भी म‍िली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे तंत्रमंत्र का चक्‍कर हो सकता है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हत्या से जुड़ी तांत्रिक गतिविधियों सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी।

10 year old boy impaled in barabanki

होली पर ननिहाल आया था मासूम

मामला लानोकटरा के शिवनाम गांव का है। यहां के रहने वाले रामजस वर्मा की पुत्री आरती कोठी का विवाह मिर्जापुर गढ़ी में रहने वाले अरविंद वर्मा से हुआ है। होली मनाने के लिए आरती 26 मार्च को पुत्र दिव्यांश (10) के साथ पिता के घर शिवनाम आई थी। 30 मार्च की शाम दिव्यांश संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बुधवार सुबह परिजनों को दिव्यांश का शव घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित योगिनी तालाब के पूर्वी किनारे स्थित जंगल में एक पेड़ पर बेलाओं के फंदे से लटका मिला। चंद कदम की दूरी पर किशोर की साइकिल खड़ी मिली। मृतक के चेहरे, मुंह व गुप्तांग पर नुकीले हथियार से वार किया गया था और उसकी जीभ कटी हुई थी।

तंत्रमंत्र की ओर इशारा

एएसपी मनोज पांडेय, सीओ नवीन सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौके से बरामद शराब की शीशी, नींबू, चाकू व कटी जीभ पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हत्या से जुड़ी तांत्रिक गतिविधियों सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+