वीडियो कॉल पर लड़की बोली- सेक्स चैट के लिए तैयार हूं, इंजीनियर ने उतार दिए अपने कपड़े और फिर...

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक शादीशुदा इंजीनियर को डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से वीडियो कॉल पर बात करना भारी पड़ गया। खुद को राजस्थान निवासी बताने वाली लड़की ने व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर लड़के से उसके कपड़े उतरवाए और वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। आरोप है कि लड़की अब लड़के को उसके नग्न वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस आरोपी लड़की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला बेंगलुरु के कडूगोडी का है। पेशे से इंजीनियर पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को डिलिवरी होने वाली थी, इसलिए वह बेटे के साथ अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर डेटिंग ऐप डाउनलोड की और ऐप पर महिला मित्र के लिए रिक्वेस्ट की। कुछ ही देर में प्रिया नाम की प्रोफाइल से उसे मैसेज आया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ ही घंटों में दोनों के बीच निजी बातें भी होने लगीं।

'लड़की बोली- सेक्स चैट के लिए तैयार हूं'

'लड़की बोली- सेक्स चैट के लिए तैयार हूं'

प्रिया ने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और उसके साथ 'सेक्स चैट' करने के लिए तैयार है। इसके बाद ही दोनों के बीच व्हॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी। प्रिया ने शख्स से कहा कि वह उसे वीडियो कॉल के जरिए देखना चाहती है। 28 अक्टूबर की रात को प्रिया ने शख्स को वीडियो कॉल किया। प्रिया ने कहा, 'अगर तुम अपने पूरे कपड़े उतारोगे तो मैं भी अपने कपड़े उतार दूंगी।' उसकी बातों पर यकीन कर शख्स ने अपने कपड़े उतार दिए, लेकिन प्रिया ने जोर से हंसते हुए कॉल काट दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

पुलिस ने बताया​ कि शिकायत के मुताबिक, प्रिया नाम की लड़की ने तीन बार ​वीडियो कॉल कर उसे रिकॉर्ड किया है। इसके बाद शख्स से पैसों की मांग करते धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो उसके तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+