Bengaluru Rains: बेंगलुरु समेत कर्नाटक के 8 जिलों में 4 जून तक भारी बारिश की आशंका, Yellow Alert जारी
Karnataka Weather Updates:मौसम विभाग का कहना है कि Monsoon सामान्य ही रहेगा लेकिन जून में मानसूनी बारिश कुछ इलाकों में थोड़ी कम हो सकती है।

Bengaluru Rains: भारी बारिश से केवल उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ जोन भी परेशान है। अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों के अंदर मानसून केरल में दस्तक दे सकता है, इसी वजह से केरल, कर्नाटक , तमिलनाडु और आंध्रा में इस वक्त Pre Monsoon गतिविधियां चालू हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यहां पर चार जून तक भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक के आठ जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बेंगलुरु में जारी हुआ येलो अलर्ट
जहां-जहां येलो अलर्ट जारी हुआ है, वो हैं साउथ कन्नड़, नॉर्थ कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा तो वहीं उडुपी, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, रायचूर, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, तुमकुरु और विजयनगर जिलों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश चल सकती है और इसलिए ही यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार हो रही बरसात से लोग परेशान
फिलहाल इस बरसात से आम जनजीवन इफेक्टिव हुआ है। बेंगलुरु में स्कूल खूल गए हैं, ऐसे में बारिश होने की वजह से ऑफिस जाने में लोगों को और स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी हो रही है। राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश के कारण बिजली गुल होने के भी आसार हैं। इसलिए इसके लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
फिलहाल मौसम विभाग ने कर्नाटक के अलावा केरल और अंडमान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आने वाला एक हफ्ता यहां पर काफी बारिश वाला ही रहेगा इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है। फिलहाल आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
आज यहां होगी बारिश
तो वहीं दिल्ली , गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
10 जून के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है मई के बाद जून का पहला हफ्ता भी कई राज्यों में बारिश के कारण कूल ही रहने वाला है , जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। 10 जून के बाद से उत्तर भारत में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और लोगों को हीटवेव झेलनी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications