सफारी का मजा लेने जंगल आए थे लोग, अचानक पीछे से आकर बाघ ने खींची कार, हुआ कुछ ऐसा- VIDEO

बेंगलुरू। उद्योगपति आंनद महिंद्रा एक बाघ का वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि बाघ एक सफारी वैन को अब दांतों से कुतर रहा है। बाघ पीछे से वैन को अपनी तरह खींच भी रहा था। उसके नुकील दांत और दमदार जबड़े को देखकर पर्यटक डर गए और उन्‍होंने बाघ का वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बारे में आंनद महिंद्रा ने लिखा- जंगल में आग जैसे सिग्नल के आस-पास हों तो यही होता है। थेप्पाकाडु के पास ऊटी से मैसूर रोड की सफारी, जाहिर तौर पर जो दिख रहा है...वह कार एक जाइलो है, इसलिए मुझे मुझे आश्चर्य नहीं हो रहा कि बाघ उसे चबा रहा है। वह शायद मेरे विचार साझा कर रहा है कि महिंद्रा कारें डीलीशियस हैं।

आंनद महिंद्रा ने ट्वीट किया वीडियो

आंनद महिंद्रा ने ट्वीट किया वीडियो

बता दें कि, बाघ द्वारा सफारी वैन को निशाना बनाए जाने का यह वीडियो बेंगलुरु के निकट बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क का है। वीडियो में बंगाल टाइगर (Bengal tiger) को सफारी-वैन को खींचते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इस साल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। डेढ़ मिनट के इस वीडियो आप देख सकते हैं कैसे बंगाल टाइगर ने, एक सफारी वैन को पीछे से खींचा। इस सफारी वैन में कुछ लोग बैठे हुए हैं।

हे भगवान, वह पूरी कार खींच रहा है

हे भगवान, वह पूरी कार खींच रहा है

यहां आप खुद देखिए कि सफारी वैन को खींचने के लिए बाघ इतनी ताकत लगा रहा है कि सफारी वैन का पिछला हिस्सा भी डैमेज हो गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो दिखाता है कि बाघ कितना शक्तिशाली है। कर्नाटक के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क के इस वीडियो को हाल ही उद्योगपति आनंद महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया। जिसमें बाघ को पर्यटकों से भरी एसयूवी को अपने दांतों के बल से खींचते हुए देखा गया। उस दौरान एक अन्य वाहन में पर्यटकों को चिल्‍लाते सुना गया, "हे भगवान, वह पूरी कार खींच रहा है।,"

दांतों से कई जगह से डैमेज हो गई वैन

दांतों से कई जगह से डैमेज हो गई वैन

वीडियो में बाघ वैन के पिछले बम्पर को बार-बार काटते दिखाई दे रहा है। एक बार तो वह बम्पर पर पकड़ बनाने और वैन को पीछे की ओर खींचने में कामयाब रहा। इस पूरे सीन को पर्यटकों ने सड़क पर खड़ी एक और कार में फिल्माया। इस दौरान उनमें से एक को यह कहते हुए सुना गया- "ओह, वह इसे वापस खींच रहा है।,"
बाघ द्वारा खींची जा रही कार को कैमरे में दिखाने से कुछ ही समय पहले इलाका पर्यटकों से भरा हुआ था। इस बारे में एक पर्यटक ने कहा कि, उक्‍त घटना पिछले साल नवंबर में बेंगलुरु के पास बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में जाइलो के टूटने के बाद हुई थी। इस क्लिप को साझा करते हुए, आनंद महिंद्रा ने लिखा कि यह मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर वन्यजीवों की तरह विचर रहा था।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष द्वारा वीडियो को कल शेयर किए जाने के बाद से अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने बाघ की ताकत पर आश्चर्य व्यक्त किया। बता दें कि, बाघ बिल्ली प्रजाति के सबसे बड़े सदस्य होते हैं, जिनमें काट खाने की बहुत ताकत होती है। वे एक हजार पाउंड-प्रति-वर्ग-इंच से ज्‍यादा की क्षमता रखते हैं। फील्ड एंड स्ट्रीम के अनुसार, यह शेर के काटने की ताकत से दोगुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+