VIDEO: पैसा निकालने के लिए बैंक की लाइन में खड़े बुजुर्ग को पुलिसवाले ने मारा थप्पड़
बैंक की लाइन में लगे रिटायर फौजी को एक कांस्टेबल ने बुरी तरह पीटा। पुलिस की बर्बरता का यह वीडियो वायरल हो गया है।
बेंगलुरू। नोटबंदी के बाद से ही पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। सरकार के इस फैसले को एक माह गुजर चुके हैं लेकिन बैंकों और एटीएम मशीनों के बाहरों लोगों की लंबी लाइनें अभी तक देखने को मिल रही हैं। कतार में लगने को लेकर मारपीट की कोई न कोई घटना हर रोज सामने आ रही है।

इसी क्रम में एक ताजा मामला कर्नाटक के बगलकोट में देखने को मिला है। यहां बैंक की लाइन में लगे रिटायर फौजी को एक कांस्टेबल ने बुरी तरह पीटा। पुलिस की बर्बरता का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक उम्र दराज शख्स बैंक की लाइन में खड़ा है। पुलिस वाले लोगों को काबू कर रहे थे।
तभी एक पुलिस वाले को गुस्सा आ गया। पुलिस वाले ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक विवाद कतार में किसी और को आगे भेजने को लेकर हुआ था विवाद। जिसके बाद रिटायर फौजी को कांस्टेबल ने बुरी तरह पीटा। घटना के कुछ समय बाद ही कर्नाटक पुलिस ने इस पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications