Video: बेंगलुरु के स्कूल में घुसा तेंदुआ, 12 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया, कई घायल
बैंगलुरु। बैंगलुरु के एक बड़े स्कूल में तेंदुए ने खूब तांडव मचाया। 12 घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में कई लोग घायल हो गए। मामला बैंगलुरू के व्हाइट फील्ड इलाके स्थित माराथल्ली विब्गयोर हाई स्कूल स्कूल का हैं। Video- तेंदुआ फंसा भगोने में, कौन निकाले मुसीबत से बाहर
जहां रविवार तड़के तेंदुआ घुस गया। रविवार की वजह से स्कूल बंद था। विबग्योर स्कूल के सुरक्षाकर्मियों ने सुबह जब स्कूल में तेंदुए को देखा तो फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 4.30 बजे वन विभाग के दल ने तेंदुए पर काबू पा लिया। पकड़े जाने से ठीक पहले तेंदुए ने 2 लोगों पर हमला भी किया। देखें तेंदुए का स्कूल में तांडव...













Click it and Unblock the Notifications