Video: घर के सामने से लड़की का अपहरण,छेड़खानी के बाद आरोपी फरार

बैंगलुरु। साइबर सिटी बैंगलुरु में घर के सामने से लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की कोशिश की गई। आरोपी ने मणिपुर की रहने वाली पीड़िता को उसके घर के सामने से उठा दिया और उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। लड़की के किडनैपिंग की ये पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो
गई। Video: सरेआम महिला को दफ्तर से किडनैप कर किया रेप, अरेस्ट

cctv

वीडियो फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की अपने मोबाइल फोन से किसी से बात कर रही थी, तभी पीछे से आकर आरोपी ने उसे पकड़ दिया और उसे उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि आरोपी उसे सड़क के किनारे की एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया, जहां उससे साथ बदसलूकी की कोशिश की। लड़की ने बताया कि उनसे खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया, मुझे मारा-पीटा।

पुलिस को दिए बयान में उसन बताया कि बदमाशों ने उसे इतना मारा कि वो बेहोश हो गई। वो लोग उसे बेहोशी की हालत में ही छोड़कर भाग गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके साथ बलात्कार करना चाहता था, लेकिन ऐसा करने में वो कामयाब नहीं हो पाए। अपहरण की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने पीडि़त लड़की को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+