Karnataka Election: अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, बोले- पार्टी में CM पद के लिए झगड़ा
कर्नाटक चुनाव के लिए रैली के दौरान अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस में सीएम पद के लिए झगड़ा चल रहा है जबकि विजयी BJP उम्मीदवार होगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जितनी नजदीक आती जा रही हैं, चुनावी पार्टियों के बीच जुबानी घमासान भी तेज होता जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हावेरी में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
हावेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शिवकुमार जी, खड़गे जी और सिद्धारमैया जी मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन, इनमें से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। भाजपा का उम्मीदवार कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सीएम पद के लिए झगड़ा चल रहा है, डीके शिवकुमार नए कपड़े सिलवाकर तैयार हो गए। सिद्धारमैया प्रत्याशी थे ही वहीं, अध्यक्ष बनने के बाद खरगे कतार में शामिल हो गए। जबकि सीएम बीजेपी का ही बनेगा।
इसके साथ ही अमित शाह ने एक रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में गरीबों की चिंता नहीं की, किसानों की चिंता नहीं की, विकास की चिंता नहीं की, कर्नाटक की सुरक्षा नहीं की। कांग्रेस ने केवल और केवल एटीएम बनकर दिल्ली में धन पहुंचाने की चिंता की। वहीं, जब से कर्नाटक में बीजेपी आई तब तब कर्नाटक में विकास, सुरक्षा की चिंता की।
वहीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खरगे ही नहीं बल्कि गांधी परिवार को मोदी जी का अपमान करने की आदत है, लेकिन मोदी जी जितना गाली दोगे कमल उतनी ही खिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications