बैंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के जरिए मिला शांति का संदेश
बैंगलुरु। भारत और दुनिया के तमाम देश आतंकवाद से परेशान है। आतंक के आका मासूम लोगों की जान लेकर खौफ का माहौल तैयार कर रहे है। जहां चारों तरफ अशांति और खौफ का माहौल है तो वहीं बैंगलुरु में स्नेह मिलन समारोह के तहत लोगों को शांति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया।

आर्ट ऑफ लिविंग के तहत बैंगलुरु के इंटरनेशनल सेंटर में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री श्री रविशंकर की अध्यक्षता में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक के अलावा कई मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।
देश के साथ-साथ विदेश के आए मेहमानों ने भी इस स्नेह मिलन में आकर लोगों को शांति और सहयोग का संदेश दिया। खासकर मध्य एशिया और यूरोप से आए मेहमानों ने इस स्नेह मिलन समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications