Rapido Rider महिला यात्री के सामने मास्टरबेट करने लगा, बेंगलुरू पुलिस एक्शन में आई

Rapido Rider पर बेंगलुरु की महिला ने सफर के दौरान हस्तमैथुन करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक पुलिस ने कंप्लेन का जवाब दिया है। हस्तमैथुन और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला ने ट्वीट किया।

महिला ने कहा कि उसने मणिपुर हिंसा के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद टाउन हॉल से घर लौटने के दौरान रैपिडो की सवारी की। उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा टैक्सियों के कई बार टिकट रद्द होने के कारण उन्हें बाइक चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Rapido

महिला का आरोप है कि रैपिडो ड्राइवर ऐप पर रजिस्टर्ड बाइक से अलग बाइक पर आया था। उसने आरोप लगाया कि रैपिडो ड्राइवर ऐप पर पंजीकृत बाइक से अलग बाइक पर आया था, और बताया कि उसकी सर्विसिंग चल रही थी। ऐप के माध्यम से सवारी की पुष्टि करने के बाद, उसने यात्रा शुरू की।

महिला ने लिखा, गंतव्य के रास्ते में, आदमी ने कथित तौर पर दूसरे हाथ से मोटरसाइकिल चलाते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। यात्रा के दौरान, हम एक सुदूर इलाके में पहुंचे जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था।

कंप्लेन में महिला ने कहा, चौंकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और अनुचित व्यवहार (बाइक चलाते समय हस्तमैथुन करना) करने लगा। अपनी सुरक्षा के डर से, मैं पूरी घटना के दौरान चुप रही।

महिला ने कहा, उसने अपनी लोकेशन छिपाने के इरादे से ड्राइवर से उसे अपने घर से कुछ मीटर दूर छोड़ने को कहा। उसने कहा, राइड का पूरा भुगतान करने के बावजूद, राइडर ने उसे लगातार कॉल किए और टेक्स्ट मैसेज भी भेजे।

व्हाट्सएप पर ड्राइवर की तरफ से भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर महिला ने कहा कि परेशान होकर उसने ब्लॉक कर दिया। मैसेज में 'लव यू' लिखा हुआ एक टेक्स्ट भी शामिल है।

ट्वीट थ्रेड में बाइक टैक्सी एग्रीगेटर- रैपिडो को टैग करते हुए, महिला ने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में सवाल उठाया। उसने कहा कि ड्राइवर उन्हें दूसरे फोन नंबरों से परेशान कर रहा है।

महिला ने रैपिडो से सवाल किया कि ड्राइवरों का बैकग्राउंड वेरिफाई करने के लिए आप क्या उपाय कर रहे हैं? यूजर्स की सुरक्षा आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी सर्विस ले रहे लोग सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए रैपिडो पर भरोसा कर सकें।

महिला के आरोप और कंप्लेन का जवाब देते हुए बेंगलुरु पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने यूजर से कॉन्टैक्ट डिटेल मांगा। ट्वीट में पुलिस ने लिखा, "हमने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए @sjparkps को सूचित किया है, कृपया अपना संपर्क नंबर डीएम करें।"

बता दें कि ये यह पहली घटना नहीं है जिसमें रैपिडो ड्राइवरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इस साल मार्च में, @husnpari हैंडल वाली एक ट्विटर यूजर ने आपत्तिजनक संदेशों के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसमें आरोप लगाया गया कि उसने व्हाट्सएप से लोकेशन शेयर किए, जिसके बाद रैपिडो ड्राइवर ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

अप्रैल में, बेंगलुरु की ही एक अन्य महिला को ड्राइवर की कथित छेड़छाड़ के बाद तेज गति से भागती रैपिडो बाइक टैक्सी से कूदने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+