प्रधानमंत्री ने गरीब आदमी का मजाक बना दिया है: राहुल

राहुल गांधी ने मोदी को 100 लोगों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए आज कहा कि पीएम माल्या का कर्ज माफ कर रहे हैं जबकि गरीब को गुल्लक तोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं।

बेलगाम। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर कड़े शब्दों में प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। गांधी ने कहा कि नोटबंदी एक 'मोदी-मेड डिजास्टर' यानी मोदी की लाई हुई तबाही है और पीएम मोदी इससे हुई 100 मौतों के जिम्मेदार हैं।

rahul

एक दिन पहले पीएम मोदी से मुलाकात करने को लेकर दूसरे विपक्षी दलों के निशाने पर आए राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की कुल संपत्ति का 60 प्रतिशत धन एक प्रतिशत लोगों के पास है। लेकिन पैसे वाले लोग मजे में हैं। उनका कालाधन सफेद किया जा रहा है और गरीब आदमी पिस रहा है।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है। ये गरीब आदमी के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों और मनरेगा में काम करने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है।

रोज अपने बयानों से पलट रही है सरकार

राहुल ने कहा कि मोदी जी ने माल्या को तो टॉफी खिलाकर विदेश भेज दिया। बड़े लोगों का कालाधन नहीं पकड़ा और ना बड़े चोरों के पीछे गए। उन्होंने कहा कि ये सरकार तो मजदूरों और गरीबों के पीछे दौड़ रही है और बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को छोड़ रही है।

राहुल ने कहा कि संसद में जब नकली नोटों को लेकर सवाल हुआ तो उनके मंत्री ने सौ रुपये में 2 पैसे नकली होने की बात कही। भ्रष्टातार और नकली नोट का दांव फेल हुआ तो वो कैशलेश की तरफ दौड़ पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आप भागकर नहीं जा सकते, कांग्रेस पार्टी आपसे जवाब लेगी।

राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के पहले 6 लाख करोड़ बैंक में जमा हुआ। ये बड़ा घोटाला है, यह पैसा मोदी के दोस्तों और भाजपा का है।

राहुल ने कहा कि मोदी जी ने कालेधन से शुरुआत की। 13 लाख करोड़ से ज्यादा वापस आ गया। इसके बाद आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं, दो दिन बाद आतंकवादियों के जेब में नये नोट मिल गए। राहुल ने कहा कि हर रोज ये सरकार अपने बयानों से पलट रही है।

राहुल गांधी ने इससे पहले चेन्नई में डीएमके मुखिया करुणानिधि से भी मिले। उन्होंने पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे करुणानिधि का हालचाल पूछा और उनके जल्दी ही तंदरुस्त हो जाने की दुआ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+