कृषि मंत्री राधा मोहन सिंहः कम बारिश से निपटने के लिए प्लान तैयार

यहां अलग से होगा प्लान तैयार
विदर्भ जैसे सूखा प्रवण क्षेत्रों के लिए राज्य सरकारों के साथ अलग से एक आपदा योजना तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य कुछ क्षेत्रों में सूखा घोषित करते हैं तो कृषि मंत्रालय डीजल और बीज सब्सिडी देने के लिए शीघ्र ही एक मंत्रिमंडलीय परिपत्र को आगे प्रेषित करेगा। सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बारे में कहा कि हमें आपूर्ति प्रणाली को सुधारना होगा। हालांकि देश में प्याज और आलू के उत्पादन में कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि यदि मॉनसून में सुधार होता है तो खरीफ फसल की बुवाई नुकसान से निबट लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications