Karnataka Election: 'बच्चों की दुश्मन बन गई है कांग्रेस', पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार
कर्नाटक चुनाव रैली में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में बच्चों की दुश्मन बनती जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में बच्चों की दुश्मन बनती जा रही है। वो नेशनल एजुकेशन स्कीम को ही बंद करना चाहती है।
बीजेपी सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस गांव के बच्चों की दुश्मन बन गई है। मै सबूत के साथ बता रहा हूं कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने आधुनिक शिक्षा नीति की शुरूआत की। देश के महान वैज्ञानिकों के नेतृत्व में ये शिक्षा नीति बनाई गई है।
आगे पीएम मोदी ने कहा कि हजारों लोगों के परामर्श के बाद ये आधुनिक शिक्षा नीति को लागू किया गया। लेकिन कांग्रेस ने लिखित घोषणा करते हुए कहा कि वो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को रोक देंगे। ऐसे में उन्होंने कहा कि इस देश में किसी भी गरीब से गरीब बच्चे को डॉक्टर या इंजीनियर बनने का हक है कि नहीं है।
#WATCH | Congress has become the enemy of children in villages. Congress has announced that if they come to power they will discontinue the National Education Policy. Congress is saying that technical education will not be done in Kannada & it wants to snatch away all the… pic.twitter.com/jfoL57B5PM
— ANI (@ANI) May 5, 2023
कर्नाटक चुनाव रैली के दौरान मोदी ने कहा कि जो कांग्रेस गरीब बच्चों की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े कर रही है, ऐसी कांग्रेस को सजा देने के लिए ये चुनाव है। कांग्रेस कह रही है कि तकनीकी शिक्षा कन्नड़ में नहीं दी जाएगी और वह छात्रों के लिए सभी सुविधाएं छीनना चाहती है।
बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। वहीं, कर्नाटक में चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications