बेंगलुरू में आज इन रास्तों में जाने से बचे, मिल सकता है तगड़ा जाम, देखें पुलिस की एडवाइजरी

बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड में दो बड़े कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक जाम लग सकता है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को लिए एडवायजरी जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक जाम की वजह से बेल्लारी रोड और इसके आसपास के इलाकों में जाने से बचें। यहां 24 से 26 नवंबर के बीच जाम लग सकता है।

Bengaluru

बता दें कि 24 नवंबर को टुलू कूटा कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा, जिसमे तकरीबन 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस कॉन्फ्रेंस की आयोजक कमेटी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि यहां पर तकरीबन 5 लाख लोग आ सकते हैं।

इसके अलावा 25 और 26 नवंबर को कंबाला कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भी इसी जगह पर होगा, यहां पर अगले दो दिनों में तकरीबन 15 लाख लोगों के आने की संभावना है।बेल्लारी रोड पर बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। यहां तकरीबन 200 बैल 300 गाड़ियों में पहुंचेंगे।

जिसके चलते बड़ा जाम लग सकता है। इस कार्यक्रम के चलते आसपास के इलाकों में भी जाम की संभावना है। गुटाहल्ली, सदाशिवनगर, व्यालिकवल, न्यू बीईएल रोड, मेखरी सर्किल, जयमाला मेन रोड, कैंटोनमेंट स्टेशन, हेब्बल, गानेहल्ली और अन्य इलाकों में जाम लग सकता है।

24, 25, 26 नवंबर के लिए अहम बातें

अगले तीन दिनों यानि 24, 25, 26 नवंबर को बेल्लारी रोड जाने से बचें।
टुल्लू कूटा कॉन्फ्रेंस का आयोजन 24 नवंबर को बेंगलुरू पैलेस ग्राउंड में होगा
ऑर्गेनाइजर कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि पांच लाख लोगों के यहां आने की संभावना है।
25-26 नवंबर को कंबाला का आयोजन भी बेंगलुरू पैलेस ग्राउंड में होगा।
25-26 नवंबर को तकरीबन 15 लाख लोग कंबाला को देखने के लिए आ रहे हैं।
बेल्लारी रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है
इसका असर गुटाहल्ली, सदाशिवनगर, व्यालिकवल, न्यू बीईएल रोड, मेखरी सर्किल, जयमाला मेन रोड, कैंटोनमेंट स्टेशन, हेब्बल, गानेहल्ली और अन्य इलाकों में देखने को मिल सकता है।
200 बैलों को 300 गाड़ियों से यहां लाया जाएगा
यह बहुत बड़ा कार्यक्रम होने वाला है
एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रूट को चुनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+