Mangaluru Auto Blast: तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिला भारी मात्रा में विस्फोटक, NIA को सौंपी जा सकती है जांच
कर्नाटक के मंगलुरु में चलते ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट की वजह से रिक्शा चालक सहित एक अन्य घायल हो गए थे। रिक्शा चालक की पहचान पुरुषोत्तम पुजारी के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य की पहचान शारिक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शारिक ही मुख्य आरोपी है। शारिक का हैंडलर 2 मामलों में आरोपी अराफात अली था। पुलिस के मुताबिक अराफात अल-हिंद मॉड्यूल मामले में आरोपी मुसावीर हुसैन के संपर्क में था। वहीं, अब्दुल मातिन भी इसमें शामिल था। इसके अलावा शारिक दो या तीन अन्य के भी संपर्क में था। हालांकि, उनकी पहचान अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक शारिक एक बैग में कुकर बम को लेकर बैठा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA से कराई जा सकती है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार की मानें तो आसपास तलाशी अभियान के दौरान बहुत सारी विस्फोटक सामग्री, माचिस, नट बोल्ट, सर्किट पाए गए हैं। इनमें से कुछ विस्फोटक ऑनलाइन मंगाए थे, जबकि कुछ ऑफलाइन। मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार के मुताबिक आरोपी शारिक के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज हैं। इनमें दो मामले मंगलुरु और एक शिमग्गा में दर्ज थे। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दो मामले यूएपीए के तहत दर्ज थे। एक मामले में वह लंबे समय से फरार भी चल रहा था।
बता दें कि फिलहाल शारिक घायल है और उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त, 30 लोग हुए घायल












Click it and Unblock the Notifications