बेंगलुरू में आदमी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में भाजपा विधायक का किया जिक्र

बेंगलुरू में आदमी ने खुद को मारी गोली। आत्महत्या के बाद आदमी ने सुसाइड नोट में 6 लोगों का जिक्र किया है। आदमी ने भाजपा विधायक के नाम का भी जिक्र किया है।

suicide

बेंगलुरू में एक आदमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आदमी ने अपने सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम का जिक्र किया है। इसमे भारतीय जनता पार्टी के विधायक का भी नाम शामिल है, जिनकी वजह से आदमी ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान एस प्रदीप के तौर पर हुई है। दरअसल इस आदमी ने बेंगलुरू के एक क्लब में 1.2 करोड़ रुपए का 2018 में निवेश किया था। दो लोगों ने प्रदीप को प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए कहा था, इन दोनों के नाम भी प्रदीप ने अपने सुसाइड नोट में जिक्र किया है। इन लोगों ने प्रदीप को वादा किया था कि वह हर महीने तीन लाख रुपए देंगे, साथ ही एक क्लब में काम करने की सैलरी भी देंगे।

प्रदीप से पैसे लेने के बाद गोपी और सोमैया ने प्रदीप को कई महाने तक पैसा देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में प्रदीप ने लिखा उसे अपना लोन चुकाने के लिए कई लोन लेने पड़े, उसने अपना घर, खेत तक बेचना पड़ा था। कई बार गुहार लगाने के बाद भी प्रदीप को अपने पैसे वापस नहीं मिले, जिसके बाद प्रदीप यह मुद्दा भाजपा विधायक अरविंद लींबावली के पास पहुंचे थे। प्रदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि विधायक ने दोनो आदमी से बात की और पैसा लौटाने को कहा तो इन लोगों ने 90 लाख रुपए ही लौटाने की बात कही।

प्रदीप ने अपने सुसाइड नोट में एक डॉक्टर जययराम रेड्डी का भी जिक्र किया है, जिन्होंने प्रदीप के भाई के खिलाफ जमीन का केस दर्ज किया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सुसाइड नोट में कुल छह लोगों के नाम का जिक्र है। प्रदीप ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक ने आरोपियों की मदद की। प्रदीप ने अपने सिर में गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट कार में मिला है, जिसमे भाजपा विधायक समेत छह लोगों का नाम है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Recommended Video

    कोटा: कोचिंग नगरी में एक और छात्र ने की खुदकुशी, जाने पूरा मामला...

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+