Lokayukta raids BBMP official: '500-500 के बंडल और चांदी के बर्तन', सरकारी बाबू के घर मिली अकूत दौलत
हाल ही में बीबीएमपी के अधिकारी एडीटीपी गंगाधरैया के घर पर छापेमारी के बाद नकदी और जेवर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। विधानसभा चुनावों से पहले हुई छापेमारी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

ADTP Gangadharaiah house raid: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनकम टेक्स की टीम कई इलाकों पर छापेमारी कर रही है। इस कड़ी में आज बेंगलुरू के येलहंका में बीबीएमपी के अधिकारी एडीटीपी गंगाधरैया के घर पर की गई छापेमारी में कैश और जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
एडीटीपी के आवास पर रेड
बताते चलें कि बेंगलुरु के येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका से जुड़े एडीटीपी के आवास पर रेड की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, येलहंका के अलावा अन्य जगहों पर भी ये छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में बीबीएमपी के एडीटीपी गंगाधरैया के येलहंका और महालक्ष्मी लोआउट में अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं।
10 मई को विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हो रही इस छापेमारी के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। इस कड़ी में बीबीएमपी के एडीटीपी के घर पर हुई छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी और जेवर की बरामदी हुई है।
फिर चर्चा में 'जी स्क्वायर'
बताते चलें कि तमिलनाडु में सुबह से ही इन्कम टेक्स डिपार्टमेंट 'जी स्क्वायर' कंपनी के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। कोयंबटूटर से लेकर त्रिची तक में ये अभियान चल रहा है। इस कड़ी में डीएमके विधायक एम के मोहन के बेटे के घर पर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी।
DMK विधायक के बेटे के घर छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, विधायक का बेटा जी स्क्वायर फर्म में शेयर होल्डर है। इसका सीधा लिंक डीएमके पार्टी से भी जुड़ा हुआ है। बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब जी स्क्वायर प्रॉपर्टी पर रेड मारी गई हो। कंपनी लंबे समय से विवादों में घिरी हुई है।
सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
फर्म के साथ-साथ घरों पर भी डिपार्टमेंट की छापेमारी जारी है। इस कड़ी में विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है। कई डीएमके कार्यकर्ता इस छापेमारी के विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं। सत्ताधारी डीएमके का सीधा निशाना भाजपा के ऊपर है।












Click it and Unblock the Notifications