12वीं में कम नंबर आए तो बेंगलुरु में मकान मालिक ने नहीं दिया किराए पर घर, Social Media पर वायरल हुई चैट
बेंगलुरु में अजीबो गरीब मामला सामने आया है,जहां मकान मालिक ने इंटरमीडिएट में 90 फीसदी मार्क्स न होने पर किराए पर मकान देने से इंकार कर दिया।

मेट्रो सिटीज में बाहर शहरों से आए लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है किराए का फ्लैट या कमरा लेना। लेकिन, बेंगलुरु में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मकान मालिक ने एक ऐसी अजीबो गरीब शर्त रख दी कि अब मकान मालिक और किराए के लिए फ्लैट ढूंढ रहे लड़के की बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल चैट में आप देख सकते हैं कि मकान मालिक ने किराए पर घर ढूंढ रहे लड़के से लिंक्डइन और ट्वीटर प्रोफाइल के साथ कंपनी का ज्वाइनिंग लेटर, इंटर और हाईस्कूल की मार्कशीट की फोटोकॉपी, आधार और पैन कार्ड के साथ अपने बारे में 200 शब्दों में बताने को कहा।
वहीं, लड़के ने चैट में कही सारी बाते पूरी करने के बाद मकान मालिक ने शख्स को किराए पर घर देने से इंकार कर दिया। और इसकी वजह बताई उसके इंटरमीडिएट में मार्क्स सिर्फ 75 प्रतिशत का होना। मकान मालिक का कहना है कि वो घर नहीं दे सकता क्योकि कक्षा 12 में लड़के के 90 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।
वहीं, व्हॉट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट Shubh ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि परीक्षा में लाए अंक आपका भविष्य नहीं तय कर सकते हैं लेकिन ये निश्चित रूप से तय करते हैं कि आपको बेंगलुरु में फ्लैट मिलेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications