कर्नाटक विधानसभा में हिन्दी भाषा ने दी दस्तक
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) कर्नाटक विधानसभा में हिन्दी गूंजी। राज्यपाल वजुभाई आर.वाला ने सोमवार को एक नहीं दो-दो इतिहास रचे। कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र को राज्यपाल वाला ने हिंदी में संबोधित किया।

वे एक दौर में गुजरात विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। गुजरात में मंत्री भी रहे। वे फाइनेंस और लेबर मंत्री रहे। वे राजकोट से अनेक बार विधायक रहे। वे राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। वे बीते साल सितंबर में कर्नाटक के राज्यपाल बने थे।
नहीं सुनी थी हिन्दी
कर्नाटक में इससे पहले कई हिंदी भाषी राज्यों से राज्यपाल नियुक्त हुए हैं, पर उन सभी ने अब तक अपना संबोधन अंग्रेजी में दिया था। राज्यपाल वजुभाई वाला ने पहली बार कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और वो भी हिंदी में।
इतिहास बनाया
कर्नाटक विधानसभा के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ कि राज्यपाल के संबोधन के दौरान विपक्ष ने हंगामा नहीं किया। इससे पहले या तो राज्यपाल के द्वारा अंग्रेजी में संबोधन के नाम पर या फिर सत्ता पक्ष को घेरते हुए हमेशा विपक्ष के हंगामे होते रहे हैं। वरिष्ठ संपादक और उपन्यास प्रदीप सौरभ ने कहा कि ये बेहद सुखद खबर है कि दक्षिण भारत के किसी सूबे की विधानसभा में हिन्दी गूंजी।












Click it and Unblock the Notifications