Karnataka New CM: 135 विधायकों की राय जानने को तीन पर्यवेक्षक चुने गए, कल आएगा विधायक दल के नेता का नाम
कांग्रेस चीफ खड़गे के निर्देश पर तीन पर्यवेक्षक कर्नाटक के 135 विधायकों के साथ बात करेंगे। आज रात संवाद के बाद सोमवार को कर्नाटक के नए CM का नाम घोषित होगा। कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी सुरजेवाला ने ये जानकारी दी।

Karnataka New CM के सवाल पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में दो प्रस्ताव लाए गए। इसमें कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया गया।
खड़गे पर सबकी नजरें
उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में लाए गए दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता (मुख्यमंत्री) का चुनाव करेंगे।
विधायकों की राय लेने की कवायद
बैठक में मौजूद राज्य सभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले विधायकों की राय लेने की प्रक्रिया आज रात ही पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, चुने गए MLA की राय लेना एक सर्वसम्मत प्रस्ताव है।
सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर डीके शिवकुमार का रूख
उन्होंने कहा कि विधायकों की राय लेने का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पेश किया। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धारमैया के प्रस्ताव का समर्थन किया।
सिंगल लाइन प्रस्ताव, अधिकार खड़गे के पास
कर्नाटक के प्रभारी सुरजेवाला ने बताया, रविवार को सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक (CLP Meeting) में पार्टी के एक नए नेता की नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत करते हुए सिंगल-लाइन प्रस्ताव पेश किया।
कर्नाटक से खड़गे के पास पहुंची सूचना
उन्होंने कहा, 135 कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से सिद्धारमैया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डीके शिवकुमार ने भी इसका समर्थन किया... कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि खड़गे को प्रस्तावों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विधायकों की राय के बाद खड़गे करेंगे अंतिम फैसला
बकौल सुरजेवाला, खड़गे केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया है कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायक की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए। इसके बाद विधायकों की राय आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी।
रविवार रात कर्नाटक के लिए बड़े फैसले का समय
सीएलपी बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, विधायकों की राय लेने की यह प्रक्रिया रविवार रात ही पूरी हो जाएगी। सिद्धारमैया द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसका समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications