येदियुरप्पा के खिलाफ एक और मंत्री ने दिखाई नाराजगी, केएस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल से की CM की शिकायत

बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ उनके मंत्रियों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने राज्य में मुख्यमंत्री को बदलने की मांग उठाई थी और अब कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला को एक पत्र लिखकर बीएस येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

B. S. Yediyurappa

Recommended Video

    Karnataka: BS Yediyurappa को झटका, High Court ने दी Operation Lotus जांच को मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    येदियुरप्पा पर लगा ये आरोप

    के. एस. ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाईवाला को लिखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा पर 'हस्तक्षेप' और 'प्रशासनिक अधिकारवादी' का आरोप लगाया है। केएस ईश्वरप्पा ने कहा है कि मुख्यमंत्री बिना किसी सहमति या उनकी मंजूरी के उनके मंत्रालय के लिए फैसले ले रहे हैं।

    कर्नाटक में भी बदला जाएगा मुख्यमंत्री?

    आपको बता दें कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ नाराजगी तब से ज्यादा देखने को मिल रही है, जब से बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदला गया है। तभी से माना जा रहा है कि कर्नाटक में येदियुरप्पा के खिलाफ देखने को मिल रही नाराजगी के चलते इस राज्य में भी सीएम को बदला जा सकता है।

    बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा था, ''राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे को बदलना ही पड़ेगा, नहीं तो पार्टी को राजनीतिक नुकसान होना तय है। बीजेपी राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह भी इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन वह बस दिखाने के लिए कह रहे हैं कि सीएम नहीं बदलेगा। पाटिल ने कहा था कि अगला चुनाव बीएस येदियुरप्पा के चेहरे पर नहीं लड़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+