कर्नाटक के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 80 बच्चे पड़े बीमार
कर्नाटक में एक स्कूल के अंदर मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद खाना खाकर 80 बच्चे बीमार पड़ गए।
बेंगलुरु, 28 दिसंबर: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक के हावेरी जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिली और इस भोजन को खाने से 80 बच्चे बीमार पड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ये मामला हावेरी जिले के वेंकटपुरा टांडा गांव के एक सरकारी स्कूल का है। मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़े सभी 80 बच्चों को आनन-फानन में रानीबेन्नूर इलाके के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि इलाज के बाद सभी बच्चे अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Recommended Video

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अधिकारियों को लापरवाही वाले इस स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब स्कूल के मिड डे मील में लापरवाही की घटना सामने आई है। हाल ही में तमिलनाडु के एक स्कूल में बच्चों के मिड डे मील में सड़े हुए अंडे मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications