Omicron Alert: दक्षिण अफ्रीका से लौटे शख्स में मिला अलग सैंपल, कर्नाटक के मंत्री के बयान ने बढ़ाई टेंशन
बेंगलुरु, 29 नवंबर: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने सोमवार को जानकारी दी कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु पहुंचे दो लोगों में से एक का सैंपल 'डेल्टा वैरिएंट से अलग' है। दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री के बयान ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहना चाहिए, क्योंकि वह अभी भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Recommended Video
बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए मंत्री के सुधाकर बताया कि सैंपस आईसीएमआर भेजा गया है। मैं इसके बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। वहीं व्यक्ति की पहचान बताने से इनकार करते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी कोविड रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्होंने कोरोना वायरस के एक अलग वैरिएंट के संपर्क में आए हैं।
मंत्री के सुधाकर ने कहा कि 'एक 63 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका नाम मुझे नहीं बताना चाहिए। उसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। यह डेल्टा वैरिएंट से अलग लग रही है। हम आईसीएमआर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और बताएंगे कि आखिर यह क्या है? मंत्री ने कहा कि विभाग पिछले 14 दिनों में दक्षिण अफ्रीका से आए सभी लोगों पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमने शनिवार से यहां आने वाले लोगों के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाना शुरू किया और टेस्टिंग शुरू करवाई।
आपको बता दें कि हाल ही में 27 नवंबर को जानकारी मिली थी कबेंगलुरु एयरपोर्ट पर 2 दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला है।उ, दिन दक्षिण अफ्रीका से 94 यात्री यहां पहुंचे थे, जिनमें से दो का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद दोनों संक्रमित यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications