हाईस्कूल की छात्राओं के स्कर्ट पहनने पर रोक, पहननी होगी सलवार

बेंगलुरू। कर्नाटक की सरकार ने हाईस्कूल की छात्राओं के लिए नया ड्रेस लागू करने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब स्कर्ट और शर्ट की जगह नए ड्रेस कोड के तहत चुड़ीदार और कुर्ता या फिर सलवार-कमीज पहनना होगा।

school

कर्नाटक सरकार बड़ा फैसला

सरकार के इस फैसले का असर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं की करीब साढ़े छह लाख छात्राओं पर होगा।

इनमें राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। टीओआई की खबर के मुताबिक नए यूनिफॉर्म आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।

इस मामले में प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री तनवीर सईत ने बताया कि छात्राओं की ड्रेस कोड में परिवर्तन का फैसला उनके विश्वास को बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है। उनके मुताबिक छात्राओं के परिजनों ने भी स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की मांग की थी।

अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा नया ड्रेस कोड

वर्तमान में प्रदेश की हाईस्कूल छात्राओं का ड्रेस कोड स्कर्ट और शर्ट है। सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म्स की सप्लाई सरकार की ओर से की जाती है और जो छात्राएं सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ती हैं उन्हें स्कूल की ओर से बताई गई जगह से यूनिफॉर्म खरीदना पड़ता है।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी हाईस्कूल की छात्राओं के ड्रेस कोड स्कर्ट-शर्ट को बदलने के फैसले पर मुहर लगा दी है। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की रिवीव मीटिंग के दौरान इस पर फैसला लिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव के पीछे कुछ घटनाएं अहम वजह मानी जा रही हैं जो हाल ही ग्रामीण इलाकों में हुई हैं, जिसमें छात्राओं को स्कूल से घर लौटने के दौरान छेड़छाड़ और बदसलूकी का शिकार होना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+