Karnataka Elections: Zion Hills इलाके से 4 करोड़ से अधिक कैश बरामद, सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Karnataka Elections 2023 के लिए वोटिंग 10 मई को होनी है। बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता धुआंधार कैंपेन कर रहे हैं। गुरुवार को करोड़ों रुपये बरामद किए गए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में धनबल के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। 4.04 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्परता से कार्रवाई की और जियॉन हिल्स इलाके में एक कार से इतना बड़ा अमाउंट बरामद किया।
केजीएफ पुलिस ने मामला दर्द किया है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एसपी डॉ धरणी देवी की सीधी निगरानी में केजीएफ पुलिस ने Zion Hills में एक घर और एक कार से 4,04,94,500 रुपये बेहिसाब नकदी जब्त की।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये पैसा कथित तौर पर मतदाताओं के बीच बांटे जाने के लिए रखा गया था। कार मालिक और जिस घर से कैश जब्त हुआ है, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
सवाल कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विरोधी पार्टी- कांग्रेस दोनों से पूछे जा रहे हैं। धनबल के अलावा धार्मिक मुद्दे को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
सिंधिया ने कहा, लोगों को कांग्रेस के हिंदू विरोधी चेहरे का एहसास हो गया है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। देश के पीएम के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं- लोग उन्हें पहले भी करारा जवाब दे चुके हैं।
224 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत का भरोसा जताते हुए सिंधिया ने कहा कि कर्नाटक के लोग कांग्रेस को इस बार भी बहुमत से दूर और सत्ता से बाहर रखेंगे। बीजेपी सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications