Karnataka Elections 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट में सभी जातियों का ख्याल, देखें पूरी सूची
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने टिकटों के बंटवारें में सभी जातियों का ख्याल रखा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, प्रमुख राजनीतिक दल एक के बाद एक विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का खुलासा कर रहे हैं। कर्नाटक की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शनिवार को सुबह अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। शनिवार को एआईसीसी के महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
कांग्रेस ने कर्नाटक के 124 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ये उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में हर जाति को कितने टिकट मिले हैं, इसकी गणना शुरू हो गई है।
इस सूची में जनगणना के आधार पर कांग्रेस ने सभी जातियों का खास ख्याल रखा है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने टिकट के बंटवारे में कई समुदायों के अलावा समाज के अन्य वर्गो का ख्याल रखा है। इसमें फेशर्स सहित मुख्य उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। आइए जानते हैं कांग्रेस के टिकटों का बंटवारा करते समय किन-किन समुदायों को खास तब्बजों देते हुए खास ख्याल रखा है?
लिंगायत समुदाय सबसे ऊपर
जातिवार टिकटों की सूची में लिंगायत समुदाय सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर परशिष्ठ जाति है और तीसरे स्थान पर ओक्कालिगा समुदाय है। यहां कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में जाति के आधार पर प्राप्त टिकटों की संख्या का पूरा विवरण दिया गया है।
Recommended Video

कांग्रेस की पहली लिस्ट में जातिगत टिकटों का बंटवारा
- कर्नाटक में लिेगायत वोटर हमेशा सरकार बनाने में अहम भूमिका है इसलिस कांग्रेस ने लिंगायत समाज से 30 उम्मीदवारों को चुनावी जंग के मैदान में उतारा है।
- इसके बाद एससी वोटरों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की इस लिस्ट में 22 एससी उम्मीदवार हैं।
- इसके बाद वोक्कालिगा समुदाय जिसके वोटरों की संख्या कर्नाटक में अधिक है उस समुदाय से 19 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
- 10 एसटी उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।
- इसके अलावा मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए पहली सूची में 8 मुस्लिम उम्मीदवरों को मैदान में उतारा है।
- इनके अलावा एडिगा 6, कुरुबास 6, रेड्डी 5, ब्राह्मण 5, बंट्स 3, मराठी 2, तमिल 1, क्रिश्चियन 1, मोगावीरा 1, उप्परा 1, राजपूत 1 और तीन अन्य को टिकट देकर कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है।
- Karnataka Elections 2023: 'कहीं पिता-पुत्र तो कहीं पिता-बेटी', कांग्रेस की लिस्ट में शामिल हैं ये दिग्गज जोड़ी












Click it and Unblock the Notifications