Karnataka Elections 2023: 'कहीं पिता-पुत्र तो कहीं पिता-बेटी', कांग्रेस की लिस्ट में शामिल हैं ये दिग्गज जोड़ी

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को जो उममीदवारों की सूची जारी की है उसमें ऐसे चार परिवार हैं जिसमें पिता के साथ उनके बेटे या बेटी को टिकट देकर चुनाव में उतारा है।

Karnatakacongress

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक दलों के बीच की चुनावी जंग तेज हो चुकी है। राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। हालां‍कि कांग्रेस जिस पर हमेशा से 'परिवारवाद' का आरोप लगता रहा है उसी कांग्रेस ने कर्नाटक ने उम्‍मीदवारों के टिकट बंटवारे में ए‍क ही परिवाद को तब्वजों देते हुए एक ही परिवार के दो सदस्‍यों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। पहली सूची में शामिल उम्‍मीदवारों की सूची में आठ उम्‍मीदवार चार परिवार से हैं पिता के साथ उनके बेटे या बेटी को टिकट दिया गया है।

congress

पिता-बेटी की जोड़ी

पूर्व मंत्री रामलिंगारेड्डी की बेटी विधायक सौम्या रेड्डी, जो एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं, ने टिकट सूची में एक स्थान हासिल किया है। बीटीएम लेआउट विधानसभा क्षेत्र से रामलिंगा रेड्डी और जयनगर विधानसभा क्षेत्र से उनकी बेटी सौम्या रेड्डी 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

रामलिंगा रेड्डी ने पिछला 2018 का चुनाव जीता था। पिता पुत्री और विधायक सौम्या रेड्डी बीजेपी के खिलाफ बहुमत हासिल करने में सफल रहीं। कांग्रेस ने सोच समझ कर मैदान में उतारा है क्‍योंकि इन दोनों के इस क्षेत्र में दबदबे के कारण वे यहां आसानी से जीत सकते हैं।

पिता-पुत्र को दोनों को बनाया उम्‍मीदवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. कृष्णप्पा के बेटे प्रियकृष्णा को भी टिकट मिला है. इस चुनाव में भी एम. कृष्णप्पा विजयनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रियकृष्णा गोविंदराजनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। खबरों के अनुसार इस सीट पर प्रियकृष्णा के खिलाफ बीजेपी से स्थानीय विधायक वी. सोमन्ना चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने पिछली बार विजयनगर और गोविंदराजनगर दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस ने पिता-पुत्र को मैदान में उतारा है।

इन पिता-पुत्र को मैदान में उतारा

दावणगेरे के दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता शमनूर शिवशंकरप्पा और उनके बेटे एस.एस. मल्लिकार्जुन का हिस्सा है। दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा और दावणगेरे उत्तर से एस.एस. मल्लिकार्जुन भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस रहे हैं।

सात बार सांसद रहे पिता और विधायक बेटी को कांग्रेस ने बताया उम्‍मीदवार


सात बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री के एच मुनियप्पा की प्रदेश की राजनीति में वापसी करवाते हुए बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वहीं उनकी कांग्रेस विधायक बेटी रूपकला को केजीएफ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। विधायक रूपकला पर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को बिना चंदा लिए उपहार देकर लुभाने का आरोप है।

टिकट पाने वाले पिता और उनके बच्‍चों की सूची

रामलिंग रेड्डी-बीटीएम लेआउट , सौम्या रेड्डी- जयनगर

एम. कृष्णप्पा- विजयनगर प्रियकृष्ण- गोविंदराजा नगर

शमनूर शिवशंकरप्पा - दावणगेरे दक्षिण एस.एस. मल्लिकार्जुन - दावणगेरे उत्तर

केएच मुनियप्पा- देवनहल्ली रूपकला एम. केजीएफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+