शिवकुमार या सिद्धारमैया में कौन बनेगा कर्नाटक CM? कांग्रेस नेताओं को जीत की बधाई देने पहुंचे किन्नरों ने बताया

Karnataka Election Result 2023 Who will next CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की जीत के साथ ही अब अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर चर्चा होने लगी है।

Karnataka Election Result 2023 Who will next CM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस जीत गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 137 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है, जिसमें से 36 सीटे पर जीत दर्ज कर ली है और 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा 45 सीट पर आगे है और 17 सीट जीत चुकी है।

कांग्रेस की जीत के साथ अब ये सवाल उठने लगा है कि कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...? कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया में से कोई भी एक सीएम हो सकता है। ऐसे में किन्नरों ने भविष्यवाणी कर बताया है कि कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम।

ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य मैसूर में मतगणना केंद्र के बाहर सिद्धारमैया सहित कर्नाटक कांग्रेस के चार नेताओं का धन्यवाद और आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उन्ही में से एक चांदनी ने कहा,"...सिद्धारमैया मुख्यमंत्री होंगे और ट्रांसजेंडरों और गरीबों के लिए अच्छा करेंगे...।"

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल पूछा है कि कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, अनुभवी सिद्धारमैया होंगे या फिर वफादार जनरल डीके शिवकुमार...? इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और सभी की निगाहें पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर टिकी हैं।

सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक पांच सालों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। पार्टी के साथ-साथ उससे परे भी कई लोग उन्हें अगले सीएम के तौर पर देखते हैं। लेकिन कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कांग्रेस के वफादार हैं और गांधी परिवार वफादारों का पक्ष लेने के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+