Karnataka election result 2023: 'गदर की हुकूमत को जनता दिखायेगी सही जगह', क्यों बोले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अब विरोधी दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी का नाम लिए बगैर बीजेपी पर हमला बोला।

Karnataka election result 2023: देश के कई राज्यों में मजबूत बीजेपी कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी में ढेर हो गई। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत पर दूसरे दल के नेता भी बीजेपी की हार का जश्न मना रहे है। शिव सेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी कांग्रेस पार्टी को जीत के लिए बधाई दी।
दोपहर बाद चुनाव परिणामों की तस्वीर लगभग साफ़ हो गई, तब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया। कर्नाटक चुनाव में पहले तो कांग्रेस को जीत की बधाई दी, फिर बीजेपी का नाम लिए करार हमला भी बोला। आदित्य के बयान में मन की भड़ास नजर आ रही है।
ठाकरे ने लिखा कि 'कर्नाटक में लोगों ने दिखाया है कि वे शांति, प्रेम और भ्रष्ट शासन के खिलाफ निर्णायक मतदान करेंगे'। बीते कुछ महीने पहले महाराष्ट्र में जिस तरह का सियासी माहौल बना और सत्ता पलटी, उस पर भी इन नतीजों के बहाने आदित्य ने लिखा।
कर्नाटक में 40 फीसदी सरकार की तुलना करने हुए महाराष्ट्र की स्थिति का जिक्र किया। आदित्य ने लिखा कि ऐसी स्थितियों के बावजूद महाराष्ट्र को जबरदस्ती भ्रष्ट, बिल्डर-ठेकदार शासन की तरफ धकेल दिया गया। जो संवैधानिक रहते हुए अनैतिक है।
आने वाले समय में महाराष्ट्र में भी जनता कर्नाटक की तरह 'गदर की इस हुकूमत' को उसकी सही जगह दिखायेगी। इसके लिए सबसे पहले उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा। आदित्य का यह इशारा उनके राज्य में पार्टी से बागी होकर बीजेपी से हाथ मिलाने वाले एकनाथ शिंदे की तरफ भी है।
जिस तरह से महारष्ट्र में उद्धव सरकार की कुर्सी खींचने 40 विधायकों के साथ ऑपरेशन लोटस चला, उसी पर आदित्य बिना किसी का नाम लिए प्रहार कर रहे है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये यह भी बता दिया है कि जनता का मूड किसी भी करवट बैठ सकता है। उसे सिर्फ शांति और प्रेम चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications