कर्नाटक में कोरोना काबू से बाहर, रोज मिल रहे 20 हजार से ज्यादा नए मरीज, एक दिन में 401 जानें गईं
बेंगलुरू। कर्नाटक कोरोना के संक्रमण से देश में दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 25,46,821 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते रोज यहां 22,823 हजार नए कोरोना मरीज मिले। रोजाना यहां 20 हजार से ज्यादा नए मरीज पाए जा रहे हैं। सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो अब 3,72,373 हैं। इनके अलावा 27,806 लोग दम तोड़ चुके हैं। बीते रोज 400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।

Recommended Video
21,46,621 लोग संक्रमण से मुक्त हुए
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में 21,46,621 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बीते रोज डिस्चार्ज होने वालों की तादाद 52,252 थी। हालांकि, रिकवरी रेट अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। फिलहाल यह 84.3% है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 11,49,614 कोविड केसेस बेंगलुरू शहरी जिले से सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर मैसूर है, जहां अब तक 1,38,365 मामले दर्ज हुए हैं।

2,93,39,728 कोरोना टेस्ट हो चुके
कोरोनावायरस की टेस्टिंग की बात की जाए तो इस राज्य में अब तक 2.9 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते रोज 1.4 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। इसके अलावा एक्टिव रेसियो 14.6% है। मृत्यु दर 1.1% है। सरकार का कहना है कि, वह वायरस से लोगों के बचाव के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा दे रही है। कर्नाटक पुलिस जगह-जगह वाहनों की जांच कर रही है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, कर्नाटक में 7 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। राज्य में लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे घर पर ही रहें।












Click it and Unblock the Notifications