कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का निधन, सीने में उठा था दर्द

Karnataka Congress working president R Dhruvanarayana: आर ध्रुवनारायण को जब सुबह उठाया गया तो वो नहीं उठे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि ध्रुवनारायण अब नहीं रहे हैं।

Karnataka Congress working president R Dhruvanarayana

KPCC working president R Dhruvanarayan: कांग्रेस पार्टी के लिए एक बेहद दुखद खबर है। कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का निधन हो गया है। डीआरएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर मंजूनाथ ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, इसके बाद जब उनके ड्राईवर ने सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर ध्रुवनारायण को उठाया, तो वो नहीं उठे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मैसूर के डीआरएमएस हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि ध्रुवनारायण अब नहीं रहे हैं।

आपके बता दें कि आर ध्रुवनारायण साल 2009 से 2019 तक कर्नाटक की चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद रहे। ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण के अकस्मात निधन से दुखी हूं। वो एक मेहनती और जमीन से जुड़े विनम्र स्वभाव के नेता थे। सामाजिक न्याय के वो चैंपियन थे और एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में अहम पदों पर रहते हुए आगे बढ़े। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक गहरी क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।'

'ध्रुवनारायण जैसे नेता के निधन से मेरा दिल टूट गया'
आर ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जताया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इस खबर को सुनकर हैरान हूं और बहुत ज्यादा दुखी हूं। पूर्व सांसद और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण जैसे नेता के निधन से मेरा दिल टूट गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार, दोस्तों और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मैं खड़ा हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की हिम्मत प्रदान करे।'

वहीं, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी कृष्णा अल्लवारू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके शुभचिंतकों, परिवार और दोस्तों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+