कर्नाटक का CM कौन? दिल्ली दौरे से पहले डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, कहा- नहीं बताऊंगा कि 5 सालों में क्या किया
कर्नाटक का CM कौन? इसका फैसला आज रात तक होने की उम्मीद है। ऐसे में अपने दिल्ली दौरे से पहले डीके शिवकुमार ने सीएम चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। रविवार शाम को विधायक की दल बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष खड़गे के ऊपर छोड़ा दिया। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। इस बीच डीके शिवकुमार का बड़ा बयान आया है।
कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला जल्द ही सबके सामने आ जाएगा। पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच पोस्टर वार चल रहा है। इस बीच दोनों ही दिग्गज दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करेंगे। सिद्धारमैया जहां दिल्ली पहुंच चुके हैं, वहीं शाम तक डीके शिवकुमार भी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
VIDEO | “I believe in one thing – a single man with courage makes a majority. I’ve proved it. I don’t want to disclose what all has happened in the last five years. I’ll disclose it in future,” says Congress leader DK Shivakumar. #KarnatakaResultsWithPTI pic.twitter.com/yAr9Pln0CM
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2023
इधर, सीएम पद के तगड़े दावेदार माने जा रहे डीके शिवकुमार का रविवार को जन्मदिन भी है। ऐसे में उनको क्या तोहफा मिलेगा ये बताना जल्दबाजी होगी, लेकिन दिल्ली जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की, जहां डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने एक सिंगल लाइन रिजॉल्यूशन पास किया है। मेरे नेतृत्व में हमारे 135 विधायक हैं, सभी ने एक स्वर में मामला (मुख्यमंत्री नियुक्त करने का) पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है।
टेंशन बढ़ा सकता है डीके का बयान
सीएम के फैसले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरा मकसद कांग्रेस पार्टी के जरिए कर्नाटक की सेवा करना है। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, "मैं एक बात में विश्वास करता हूं कि साहस वाला एक व्यक्ति बहुमत बनाता है। मैंने इसे साबित कर दिया है। मैं यह खुलासा नहीं करना चाहता कि पिछले पांच सालों में क्या हुआ है। मैं भविष्य में इसके बारे में बताऊंगा।"
कर्नाटक में 135 सीटों पर जीत
कर्नाटक चुनाव के कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने कुल 224 सीटों में से 135 पर अपनी जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है, जबकि बीजेपी को 66 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि कांग्रेस का सीएम कौन होगा, इस पर फैसला आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications