17 नवंबर को सरकारी छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे कर्नाटक में सभी बैंक, CM ने दिया आदेश
17 नवंबर को सरकारी छुट्टी के बावजूद कर्नाटक में सभी बैंक खुले रहेंगे।
बैंगलुरू। नोटबंदी के बाद नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। पुराने नोट बदलने के लिए सरकार ने लोगों को 50 दिनों का वक्त दिया है। ऐसे में बैंकों के बाहर लोगों की लाइनें लगातार लगी हुई है।

लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि 17 नवंबर को कनकदास जयंती की छुट्टी के बावजूद राज्य की सभी बैंक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धैरमैया ने बैंकों के आदेश जारी करते हुए कहा है कि 17 नवंबर को सभी बैंक अपने तय वक्त पर खोले जाए। आपको बता दें कि 17 नवंबर को कर्नाचक में कनकदास जयंती की छुट्टी होती है।
Karnataka CM Siddaramaiah instructs banks to open on Nov 17th(which is otherwise a state holiday-Kanakadasa Jayanthi) for public convenience
— ANI (@ANI_news) November 16, 2016
गौरतलब है कि नोट बदलने और पैसे निकालने के लिए बैकों के बाहर लंबी लाइनें लगी होती है। लोग सुबह से ही लाइनों में लग जाते हैं। घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। सरकार ने एक दिन बैंक से कैश बदलने की सीमा 4500 रुपए कर दी है तो वहीं एटीएम से कैश निकासी की सीमा 2500 रुपए हैं।












Click it and Unblock the Notifications