'मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा, भाजपा को आराम से बहुमत मिलेगा', वोट डालने के बाद भरोसे से बोले CM बसवराज बोम्मई
Karnataka Electio 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य की जनता बीजेपी की जीत सुनिश्चित करेगी।

Karnataka Election CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या 102 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद विश्वास के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतने वाले हैं। कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से हो रही है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ''मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।''
सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, ''मैंने मतदान किया है और लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करना सौभाग्य की बात है। कर्नाटक के लोग सकारात्मक विकास के लिए मतदान करेंगे और बीजेपी को आराम से बहुमत मिलेगा।''
उन्होंने कहा, ''मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें।''
उन्होंने कहा , ''जिस तरह से हमारी पार्टी ने अभियान चलाया और जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं लोगों से कर्नाटक के विकास के लिए आने और मतदान करने की अपील करता हूं।''
सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव के लिए वोट डालने से पहले कावेरी के गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। सीएम बसवराज बोम्मई की पत्नी भी वोट डालने आई थीं उन्होंने कहा, '''वह (बसवराज बोम्मई) 50,000 से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। बीजेपी चुनाव जीत रही है और उसे 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।''
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बनाए रखने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications