Karnataka Chunav result: जीत के बाद कांग्रेस 2024 को लेकर तैयार,पीएम मोदी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज
कल्की पीठ के पीठाधीश्वर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में भी इसी तरह दिल खोल के बधाई दीजिएगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत के लिए कांग्रेस को हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस जीत से जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है, वहीं भाजपा के लिए नई चुनौती मानी जा रही है। जिससे अब मोदी बनाम राहुल की चर्चा शुरू हो गई है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर तंज कसा
इस बीच कल्की पीठ के पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में भी इसी तरह दिल खोल के बधाई दीजिएगा।
2024 में भी, इसी तरह “दिल”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 14, 2023
खोल के “बधाई”
दीजिएगा. @narendramodi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित होने और कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस को बधाई दी थी। जिसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर पीएम पर तंज कसा है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद कांग्रेसी इसे 2024 के लिए अहम संकेत मानकर चल रहे हैं।
आत्मविश्वास सातवें आसमान पर
भाजपा लंबे समय से 2024 को लेकर तैयारियों में जुटी है और कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रही है। लेकिन कर्नाटक में मिली करारी हार के बाद भाजपा अब दक्षिण भारत से बाहर हो गई है। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। इसके साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब मुख्य विपक्षी चेहरा बनने की कोशिश में जुट गई है। जो कि भाजपा का सीधे सामना करने की चुनौती भी देने को तैयार तैयार नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications