Karnataka chunav result: स्टार प्रचारक सूची से आउट रहे तेजस्वी सूर्या के गढ़ बेंगलुरू में BJP कितनी सीट जीती
कर्नाटककी बेंगलुरू साउथ निर्वाचन विधानसभा सीट राज्या की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। इसी सीट से भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या सांसद हैं और उन्होंने जमकर प्रचार किया था, बेंगलुरू साउथ में भाजपा ने कितनी सीटें जीती

कर्नाटक चुनाव परिणाम आ चुके हैं और कांग्रेस बहुमत से कहीं अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने नकार कर प्रदेश में अर्स से फर्श पर फर्श पर पहुंचा दिया। 20018 के चुनाव में 105 सीटों पर जीतने वाली भाजपा 2023 में महज 66 सीटों पर सिमट गई।
भाजपा ने स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र और राज्य सरकार के तमाम मंत्रियों को शामिल किया था लेकिन बेंगलुरू के ही अपने सबसे यूवा सांसद तेजस्वी सूर्या को स्टार प्रचारक नहीं बनाया था। आइए जानते हैं कि साउथ बेंगलुरू के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के क्षेत्र में भाजपा ने कितनी सीटों पर जीत दर्ज की?
बेंगलुरू में भाजपा ने जीती 28 में से 16 सीट
कर्नाटक चुनाव में हारने वाली भाजपा ने बेंगलुरु में 28 में से 16 सीटें जीतने में कामयाब रही। जबकि 2018 में जब भाजपा ने पूरे कर्नाटक में 1005 सीटें जीती थी तब बेंगलुरू में 11 सीटों पर ही जीत मिली थी। रविवार देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जिस जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने ने 16 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की वो क्षेत्र साउथ बेंगलुरू साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या का ही है।
स्टार प्रचारकों में भाजपा ने तेजस्वी को नहीं किया था शामिल
स्टार प्रचारों की लिस्ट से जिस युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को जगह नहीं दी गई थी वो बेंगलुरू साउथ से सांसद हैं। तेजस्वी सूर्या के बेंगलुरू साउथ में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं , जिन पर तेजस्वी ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया था और भाजपा के लिए वोट मांगे थे। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने बेंगलुरू साउथ में जब मेगा रोड शो किया था तब पीएम के साथ उनकी चुनाव प्रचार गाड़ी में तेजस्वी सूर्या ही थे।
कर्नाटक का बेंगलुरू साउथ सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है
बेंगलुरू साउथ जहां से तेजवस्वी सूर्या सांसद हैं वो कर्नाटक का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है और यहां 581,000 से अधिक मतदाता हैं। ये वोटरों की संख्या राज्य के सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्र - श्रृंगेरी से साढ़े तीन गुना अधिक है।
बेंगलुरू साउथ की नौ में से भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासलि की
बेंगुलरू साउथ में कुल नौ सीटें गोविंदराज नगर, विजय नगर, चिकपेट, बसवनगुडी, पद्मनाभ नगर, बी.टी.एम. लेआउट, जयनगर, बोम्मनहल्ली सीटें हैं। इन नौ सीटों में से पांच पर भाजपा ने जीत हासिल की वहीं कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की।
भाजपा विधायक चौथी बार जीते
भाजपा के एम कृष्णप्पा ने लगातार चौथी बार बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, उन्होंने कांग्रेस के आरके रमेश को लगभग 50,000 मतों के अंतर से हराया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेंगलुरू साउथ चुनाव परिणाम
- जयनगर सीके राममूर्ति (बीजेपी) 57591
- चिकपेट उदय बी. गरुडाचर (बीजेपी) 57299
- बसावनगुडी रवि सुब्रमण्य ला (बीजेपी) 78854
- पद्मनाभ नगर आर. अशोक (बीजेपी) 98750
- बोम्मनहल्ली सतीश रेड्डी (बीजेपी) 113574
कांग्रेस ने नौ में से जीती चार सीट
- गोविंदराज नगर प्रियकृष्णा (कांग्रेस) 82134
- विजय नगर एम. कृष्णप्पा (कांग्रेस) 80157
- बी.टी.एम. लेआउट रामलिंगा रेड्डी (कांग्रेस) 68557
- बोम्मनहल्ली सतीश रेड्डी (बीजेपी) 113574
तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरू के वोटरों का किया शुक्रिया
बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बीजेपी पर भरोसा करने और उन्हें 16 सीटें जीतने में मदद करने के लिए बेंगलुरु के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा अन्य क्षेत्रों में असफलताओं के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए बेंगलुरु के लोगों का आभारी हूं। हमने यहां 28 में से 16 सीटें जीतीं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा बेंगलुरू की पसंदीदा पसंद भाजपा है।
बेंगलुरू में भाजपा ने जीती है 16 सीटें
भाजपा ने चिकपेट, राजाजी नगर, राजराजेश्वरी नगर, सीवी रमन नगर, केआर पुरा, महालक्ष्मी लेआउट, मल्लेश्वरम, बसवनगुडी, बोम्मनहल्ली, पद्मनाभनगर, बेंगलुरु दक्षिण, दशरहल्ली, महादेवपुरा, यशवंतपुर, येलहंका और डोड्डाबल्लापुर जीती है।
कांग्रेस ने 12 सीटें जीती
वहीं कांग्रेस ने बाकी की 12 सीटों पर जीत हासिल की और जेडीएस एक सीट जीतने में नाकाम रही।












Click it and Unblock the Notifications