karnataka election 2023: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का दावा, 'मोदी मैजिक चल रहा है, हमें मिलेगा पूर्ण बहुमत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023:शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बी वाई विजयेंद्र ने दावा किया ‘Modi Magic’ हमें पूर्ण बहुमत दिलाएगा।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने कहा कि, "मोदी मैजिक चल रहा है। हम इस चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। लिंगायत समुदाय के साथ ही अन्य सभी जातियां भी भाजपा के साथ है, कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हारेगी।
विजयेंद्र शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जो उनके पिता की पारंपरिक सीट थी। उन्होंने कहा कि "यह मेरा पहला चुनाव है और मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने का अवसर दिया। मैं शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ने के से खुश हूं।
त्रिशंकु विधानसभा से लोग तंग आ चुके हैं, मुझे यक़ीन है कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर कब्जा जमाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमे कोई शक नहीं है। राज्य में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications