वीडियो: देखिए पुलिसकर्मी ने कुत्ते को कैसे पार कराया ट्रैफिक

बेंगलुरू। एक कुत्ते को सड़क पार करना था, लेकिन ट्रैफिक रुक नहीं रहा था। इस दौरान अचानक ही एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद आते हैं और ट्रैफिक रुकवा के कुत्ते को सड़क पार कराते हैं।

IPS stop traffic

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब रोक दिया ट्रैफिक

पूरा मामला उस समय सामने आया जब आईपीएस अधिकारी पी. हरीशेकरन ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट किया।

उनके ट्विटर वॉल पर ये वीडियो रविवार को पोस्ट किया गया। वीडियो में नजर आता है कि कैसे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ एक कुत्ता सड़क की ओर बढ़ता है।

सड़क पर उस समय ट्रैफिक बहुत ज्यादा था। इसलिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रैफिक के कम होने का इंतजार करने लगे।

वीडियो में देखिए कैसे कुत्ते ने पार किया ट्रैफिक?

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रुका हुआ देखकर उस कुत्ते ने भी सड़क पार करने की कोशिश नहीं की। वह भी चुपचाप खड़ा रहकर ट्रैफिक रुकने का इंतजार करने लगा।

कुछ देर बाद जब ट्रैफिक थोड़ा कम हुआ तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर आगे बढ़े। उन्होंने गाड़ियों को रुकने का इशारा किया।

जैसे ही ट्रैफिक रुका सड़क पार करने का इंतजार कर रहा कुत्ता आसानी से सड़क पार करके चला गया। देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+