प्रवेगा 2014- तकनीक और संस्कृति का संगम

Pravega
बेंगलुरु। देश का प्रीमियर विज्ञान संस्थान भातरीय विज्ञान संस्थान (आईआईएसई) देश भर के छात्रों के लिये विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम है प्रवेगा 2014। यह कल्चरल फेस्ट 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच संस्थान प्रांगण में होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारना और बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभ‍िन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, वर्कशॉप, सेमीनार, लेक्चर, आदि के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रवेगा के अंतर्गत देश भर के तकनीकी संस्थान से छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

देश के सामने नई तकनीकी चुनौतियों पर फोकस करने के लिये प्रवेगा में खास तौर से अरबन प्लानिंग पर जोर दिया जायेगा। साथ ही वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिये विज्ञान का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

शैक्ष‍िक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें तकनीकी व प्रबंधन के छात्र अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ढेर सारे पुरस्कार भी दिये जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो प्रणब मूंदड़ा से संपर्क कर सकते हैं- मो. 8970043793 या फिर ईमेल कर सकते हैं [email protected] पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+