12 बार सांपों ने काटा तब भी जिंदा है ये शख्स, डॉक्टर हैरान
बेंगलुरु। क्या ऐसा हो सकता है कि किसी शख्स को 12 बार सांप काटे और वो तब भी जिंदा रहे अपनी कहानी सुनाने को? लेकिन कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में ऐसा 12 बार हो चुका है।
जिस शख्स को सांप काट रहे हैं वो जिंदा है और उसका इलाज करने वाले डॉक्टर हैरान।

बेंगलुरु स्थित विजयपुरा में रहने वाले लिंगराजू एस को बीते महीने में ही चार सांपों ने काटा। जिसमें दो तो किंग कोबरा थे। लिंगराजू को पहली बार 5 साल पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में सांप ने काटा था, जहां उनका परिवार रहता था।
बाद में लिंगराजू को 7 बार और सांपों ने काटा। उसके चिंतित परिजनों ने डॉक्टर से सलाह ली और 6 महीने उसका इलाज चला।
इलाज पर खर्च किया 40,000
खेती कर के परिवार चला रहे लिंगराजू के परिजनों ने उसके इलाज पर 40,000 रुपए खर्च किए। उसके बाद उन्होंने विजयपुरा लौटने का फैसला कर लिया।
उनका मानना था कि सोलापुर में किसी अभिशाप की वजह से उनके बेटे को सांप काट रहे हैं। लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि नई जगह पर भी हालात नहीं बदले। बीते ही महीने उसे 4 बार सांपों ने काटा।
लगातार सांपो के काटने के कारण लिंगराजू के परिवार ने उसे घर पर ही रहने को कहा है।
डॉक्टरों के लिए रहस्य
लिंगराजू का परिवार जिस चीज को अभिशाप मान रहा है उसे गांव के ही डॉक्टर सोमशेखर के लिए यह रहस्य है।
डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने दो बार लिंगराजू का इलाज किया है। तब उसके कोबरा ने काटा था। सोमशेखर ने कहा कि यह चमत्कार है कि 12 बार सांपों का शिकार होने के बाद भी लिंगराजू जीवित है।
लिंगराजू के परिजनों ने जितने डॉक्टरों से संपर्क किया सभी इसके बारे में कुछ भी कहने में अक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications